• Home
  • Breaking News
  • बिलरियागंज पुलिस ने 05 वारंटी किये गिरफ्तार
Image

बिलरियागंज पुलिस ने 05 वारंटी किये गिरफ्तार

लखनऊ वार्ता – न्यूज

आजमगढ़  01 अप्रैल वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों में रामबचन पुत्र अमेरिका, जालन्धर पुत्र लालसा, अमेरिका पुत्र स्व० स्वारथ, हरिओम पुत्र अमेरिका निवासीगण ग्राम बर्नापुर थाना बिलरियागंज तथा शाहआलम पुत्र स्व० जमालुउद्दीन निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज शामिल हैं।
गिरफ्तार सभी वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Releated Posts

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सच्चा बाबा आश्रम में किए दर्शन-पूजन

LV-NEWS प्रयागराज, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने प्रयागराज दौरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top