• Home
  • State News
  • बिना हेलमेट,  सीट बेल्ट वालों को भेंट किया गुलाबः दिये सुझाव
Image

बिना हेलमेट,  सीट बेल्ट वालों को भेंट किया गुलाबः दिये सुझाव


बस्ती। शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर एचबीएल एसोशिएसन् एवं परिवहन विभाग द्वारा गुरूवार को  जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया गया और प्रेमपूर्वक समझाया गया कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।इस अवसर पर आरटीओ प्रशासन बस्ती मंडल फरीदुद्दीन एवं आरआई सीमा गौतम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों का सबसे बड़ा कारण सुरक्षा नियमों की अनदेखी करना है। यदि वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित रूप से उपयोग करें तो दुर्घटनाओं में होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।अधिकारियों ने बताया कि दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता भी बेहद जरूरी है, इसी सोच के तहत यह अनोखा अभियान चलाया गया। गुलाब देकर लोगों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया, जिसे नागरिकों ने भी सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।अभियान के दौरान लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे आगे से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करेंगे।अभियान में  मुख्य रूप से संरक्षक देवेेन्द्र सिंह , अध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव , अजय कुमार श्रीवास्तव , विनय दुबे , कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव , आलोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ,  दीपक , अभिमन्यु सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top