• Home
  • State News
  • बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: संदीप सिंह
Image

बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: संदीप सिंह

LUCKNOW VARTA -NEWS /लखनऊ, 24 मार्च। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में जनपद, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर महिला अधिकारियों एवं ख्याति प्राप्त प्रेरक महिलाओं द्वारा 29,193 बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। इस संवाद के माध्यम से बालिकाओं को प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार हुआ।

इस अभियान के तहत प्रदेश के 6,587 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्रों का सफल संचालन किया गया, जिसमें बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, 6,256 विद्यालयों में ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का गठन कर बालिकाओं को निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण से जोड़ा गया है।

‘मिशन शक्ति’ के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं। बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओं में आत्मबल, जागरूकता और निर्णय क्षमता का विकास होता है। ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ के माध्यम से यह प्रक्रिया सतत रूप से आगे बढ़ाई जा रही है।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top