• Home
  • State News
  • बामसेफ का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
Image

बामसेफ का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

गोविन्द प्रजापति लखनऊ। लखनऊ जिले का बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में ज़िला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रशिक्षक राम सुभावन राजवंशी, प्रदेश प्रभारी, इंडियन मेडिकल प्रोफेशन एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश बहुत ही प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण के उद्देश्यों
1.ओबीसी की जाति आधारित जनगणना,
2.EVM मशीन के द्वारा वोट चोरी,
3.चलो गांव की ओर,
4.समर्पित कार्यकर्ता के लक्षण,
5.बूथ लेवल कमेटी का निर्माण,
बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए व्याख्या किया।

कार्यक्रम की उद्घाटक माननीय प्रोफेसर पुष्पा यादव मैडम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ, उत्तर प्रदेश, मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर डॉ उमा शंकर, ज़िला अध्यक्ष बामसेफ, लखनऊ, विशेष अतिथि रामधनी सर, प्रदेश उपाध्यक्ष, बामसेफ उत्तर प्रदेश, कार्यक्रम का संचालन विद्याशंकर, ज़िला अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लखनऊ ने किया। कार्यक्रम को प्रभावी स्वरूप प्रदान करने वाले बामसेफ कार्यकर्ता आज़ाद बहादुर, मैनेजर IDBI बैंक, अंबेडकरनगर के आवास सेक्टर 20 A , वृंदावन कॉलोनी लखनऊ पर आवश्यक सुविधाओं को प्रदान कराते हुए बहुत ही सम्मान जनक तरीके से सभी का स्वागत करते हुए मेजबानी किया। विद्यार्थी मोर्चा के तेजतर्रार कार्यकर्ता संदीप ने भी उद्देश्यों पर वार्ता किया।

कार्यक्रम में इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट परशुराम कन्नौजिया, एडवोकेट दिलीप कुमार, 90 वर्ष के बहुत ही वरिष्ठ कार्यकर्ता चौरसिया, अमरनाथ, पीजीआई, सामाजिक कार्यकर्ता, चंदन सामाजिक कार्यकर्ता, महेन्द्र प्रताप यादव, इंजीनियरिंग सुभाष चंद्र, डॉक्टर अशोक कुमार रवि, बच्चन लाल इत्यादि सभी लोगों ने प्रतिभागिता किया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top