• Home
  • Breaking News
  • बहराइच में बेटा बना कसाई! आधी रात को माता-पिता, दादी और बहन को काट डाला,
Image

बहराइच में बेटा बना कसाई! आधी रात को माता-पिता, दादी और बहन को काट डाला,

Gaurav Kumar Singh

बहराइचः बहराइच जिले के रुपईडीहा क्षेत्र में कथित तौर पर जायदाद के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता, दादी तथा बहन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बसन्तपुर रूदल के मजरा रामगांव निवासी गुरुदेव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार रात करीब 12 बजे शोर सुनकर जब वह अपने कमरे से बाहर निकले तो देखा कि उनका छोटा भाई निरंकार, पिता बदलू राम (60) द्वारा बेची गई जमीन व गहनों से मिली रकम नहीं देने को लेकर झगड़ा कर रहा था।तिवारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार इसी दौरान आवेश में आकर निरंकार ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता बदलू राम (60), मां संजू देवी (56), दादी सिताला देवी (80) और बहन पार्वती (38) की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आरोपी ने अपने भाई गुरुदेव के सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि गुरुदेव के बेटे आजाद के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए तो निरंकार ने अपने सिर पर ईंट से कई बार प्रहार कर खुद को भी घायल कर लिया।

तिवारी ने बताया कि इस संबंध में निरंकार के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गुरुदेव का इलाज रुपईडीहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top