• Home
  • Breaking News
  • बड़े मंगल पर जानकीपुरम में भंडारे का आयोजन संपन्न
Image

बड़े मंगल पर जानकीपुरम में भंडारे का आयोजन संपन्न

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ। बड़े मंगल के पावन अवसर पर जानकीपुरम प्रथम स्थित अटल चौराहा, एसबीआई एटीएम के बगल में भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। यह भंडारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और इस वर्ष भी परंपरा को कायम रखते हुए सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी एवं बूंदी प्रसाद के रूप में वितरित की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। इस भंडारे का आयोजन अभिनव तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजलि तिवारी, राशि गुप्ता, शैलि उप्पल, कौमी तिवारी, बलविंदर कौर एवं सोनम की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजक द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top