• Home
  • State News
  • बच्चों की गुल्लक और माँ का अटूट संकल्प: लखनऊ में भावुक हुई महिला, ईरान की खातिर बेटों की कुर्बानी देने का किया ऐलान
Image

बच्चों की गुल्लक और माँ का अटूट संकल्प: लखनऊ में भावुक हुई महिला, ईरान की खातिर बेटों की कुर्बानी देने का किया ऐलान

LV-NEWS/ईरान-इजरायल युद्ध के बीच लखनऊ से ईरान को आर्थिक मदद भेजी जा रही है। इसके लिए शहर के दरगाह हजरत अब्बास में स्कैनर लगाया गया है। उसके जरिए बड़ी संख्या में शिया समाज के लोग पैसे भेज रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कैनर ईरान एंबेसी से जुड़ा है।महिलाएं अपने जेवर बेचकर मदद के लिए पहुंचीं। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दिए। उन पैसों को स्कैनर के जरिए ईरान भेजा गया। कई महिलाएं फूट-फूटकर रोती नजर आईं। एक महिला ने कहा- ईरान की हर मदद करूंगी। अपने चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी। शियाओं ने कहा- ईरान की मदद जरूर करेंगे। उसके लिए चाहे जेवर बेचना पड़े या कुछ भी करना पड़े। हम जरुर मदद पहुंचाएंगे। हमारे पास जो बचत के पैसे हैं वह सब ईरान को दे देंगे। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनई ने इंसानियत के लिए जान दी है। हम लोग भी अपना सबकुछ ईरान के लिए कुर्बान कर देंगे।दरगाह के अध्यक्ष मीसम रिजवी ने कहा कि हम लोग QR कोड की मदद से सीधे ईरान एंबेसी को सहायता भेज रहे हैं। छोटे बच्चे अपना गुल्लक लेकर आए है। ईरान में जो बमबारी हुई जिसमें छोटे बच्चे शहीद हो गए उनकी याद में हमारे बच्चे अपना पैसा लेकर पहुंचे हैं। फिलहाल कैश भेजने में थोड़ी सी समस्या आ रही है। अगर हम लोग ईरान एंबेसी और ईरान कल्चरल हाउस में बात कर रहे हैं कि वहां का प्रतिनिधि आ जाए और वह कैश हमसे हासिल कर ले।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top