• Home
  • Breaking News
  • बख्शी का तालाब नगर पंचायत में SWM नियम 2026 पर क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित
Image

बख्शी का तालाब नगर पंचायत में SWM नियम 2026 पर क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

Govind Prajapati

लखनऊ : स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए बख्शी का तालाब नगर पंचायत द्वारा शुक्रवार को एक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय नगर पंचायत बख्शी का तालाब के सभागार में हुई इस कार्यशाला में सभी वार्डों के सुपरवाइजरों, सफाई कर्मियों और स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति (SVPS) के सदस्यों को SWM नियम 2026 के प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत के IEC नॉलेज पार्टनर इंडियन इंस्टीट्यूट एण्ड रिसर्च फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर नगर पंचायत बख्शी का तालाब के अध्यक्ष श्री गणेश रावत और अधिशासी अधिकारी श्री शैलेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर पंचायत के समस्त कार्यालय स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता और SWM नियमों के पालन के लिए घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही कचरा गाड़ी में दें। इससे कचरे का सही निस्तारण हो सकेगा और क्षेत्र को स्वच्छ रखा जा सकेगा। 

कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों और समिति के सदस्यों को नए नियमों से अवगत कराकर शहर को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाना है।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top