• Home
  • Entertainment
  • फैशन शो में अवध विश्वविद्यालय की टीम का प्रथम स्थान
Image

फैशन शो में अवध विश्वविद्यालय की टीम का प्रथम स्थान

अखिलेन्द्र प्रताप सिंह
अयोध्या। लखनऊ स्थित एमिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एमीफोरिया-2026 के अंतर्गत फैशन शो प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की थीम “एफर्टलेस दीवा” थी। कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय की टीमों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। टीम-1 “एरा आइकन्स” ने हॉलीवुड से प्रेरित प्रस्तुति देकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (विजेता) प्राप्त किया। इस टीम में सोनाक्षी, रुपाली वर्मा, अक्षत जायसवाल, अमीना रोजी, आकांक्षा उपाध्याय और पल्लवी सिंह शामिल रही। वहीं टीम-2 “ऑरा ऑफ लीजेंड्स” ने बॉलीवुड से प्रेरित प्रस्तुति दी और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस टीम में इकरा बानो, आयुषी यादव, शुभम शर्मा, ललिता वर्मा, सृजिंका यादव और विभा चौधरी शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को श्रीमती विनिता मोटवानी पटेल,  शालिनी पाण्डेय, रत्नेश यादव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी तथा इंटीग्रल विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रतिनिधि भी शामिल थे। यह उपलब्धि कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन तथा समन्वयक प्रो. अनूप कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एमिटी विश्वविद्यालय के फैशन शो में परचम फहराया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक सहित अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top