• Home
  • Entertainment
  • प्राची, श्वेता और साक्षी बजाज बनीं उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस 2026 की विजेता

प्राची, श्वेता और साक्षी बजाज बनीं उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस 2026 की विजेता

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने विजेताओं को ताज पहनाकर बढ़ाई मंच की गरिमा

लखनऊ। महिला सशक्तिकरण को समर्पित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस एवं मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस 2026 – सीज़न 3 का भव्य ग्रैंड फ़िनाले रविवार को देर रात होटल रेज़नेंट, निराला नगर, लखनऊ में अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर हिंदी सिनेमा की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम का आकर्षक संचालन सेलिब्रिटी होस्ट सिमरन आहूजा ने किया।
मिस कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस प्राची शर्मा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में दिव्या सिंह प्रथम रनर-अप तथा खुशबू वर्मा द्वितीय रनर-अप रहीं।
वहीं मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस 2026 के रूबी ग्रुप में श्रीमती श्वेता सिंह को विजेता घोषित किया गया। इस श्रेणी में श्रीमती इना फ्लोरा प्रथम रनर-अप और श्रीमती सबा अंजुम द्वितीय रनर-अप रहीं।
इसके अतिरिक्त पर्ल ग्रुप में श्रीमती साक्षी बजाज ने विजेता का ताज पहना, जबकि श्रीमती तान्या सिंह प्रथम रनर-अप और श्रीमती कल्पना त्रिपाठी द्वितीय रनर-अप रहीं।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. सुकेशिनी अग्रवाल (एमबीबीएस, डीजीओ), मिसेज़ इंडिया वर्ल्डवाइड – बियॉन्ड गिविंग 2019, कीर्ति मिश्रा, मिसेज़ इंडिया वर्ल्डवाइड 2018, अल्पा शाह, मिसेज़ यूनिवर्स एलोक्वेंस 2022 और रिंकी वर्मा, मिसेज़ इंडिया बॉडी ब्यूटीफुल 2021 शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरे ने विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया और अपने संबोधन में कहा,
“मिस एवं मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच है। आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है—चाहे वह घर हो, करियर हो या समाज। ऐसे मंच महिलाओं को अपने सपनों को दोबारा जीने और उन्हें पूरा करने का साहस देते हैं।”
इस आयोजन का सफल संचालन डॉ. आकांक्षा गोगना क्रिएटिव आई फ़ाउंडेशन द्वारा किया गया। मंच की परिकल्पना एवं निर्देशन डॉ. आकांक्षा गोगना द्वारा किया गया है, जो एक चिकित्सक होने के साथ-साथ मिसेज़ इंडिया क्वीन ऑफ़ सब्सटेंस और मिसेज़ एलिगेंट 2021 जैसी प्रतिष्ठित उपाधियों से सम्मानित रह चुकी हैं। यह मंच विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए तैयार किया गया है, जो अपने सपनों, आत्मविश्वास और पहचान को एक नई दिशा देना चाहती हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा, सोच, आत्मविश्वास और जीवन यात्रा को प्रस्तुत किया। यह आयोजन महिलाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मबल और सफलता की भावना का सशक्त उत्सव बनकर उभरा।

Releated Posts

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

रवि किशन और अनंत जोशी ‘‘मामला लीगल है’’ का जबरदस्त धमाल लेकर पहुँचे लखनऊ

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ,: रवि किशन और अनंत जोशी मामला लीगल है सीज़न 2 को प्रमोट करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top