Ajay yadav
लखनऊ। जन प्रहर्ष परिवार के काव्योत्सव मनाते हुए कवि अक्षर लोग शीर्ष सम्मान संयुक्त तत्वावधान में सम्मान मनमोहन मिश्रा अक्षर लोग युवा सम्मान पंडित धीरज मिश्रा शांडिल्य अध्यक्षता डॉ संजय अध्यक्षता व्यंजन शुक्ला पत्रकार विपिन शर्मा प्रमोद द्विवेदी समारोह को सम्पन्न करने में योगदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप रामकृष्ण यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में अंशु ‘प्रिया’ दुबे, सुधा गुप्ता, वंदना विशेष, वत्सला पांडे, रूही शुक्ला, योगी योगेश शुक्ला, राज्य वर्मा वत्सल, पूनम मिश्रा, लोकेश त्रिपाठी, ओम शर्मा ओम, सुभाष चंद रसिया, मंजुल मिश्रा मंजर, रेनू द्विवेदी, निशा सिंह, अरविंद झा, महेश चंद्र गुप्ता, लक्ष्मी शुक्ला अलका अस्थान आलोक रंजन मिश्रा, हरीश मिश्रा, प्रज्ञा त्रिपाठी, ज़िदी मुस्कान ने अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों की ओज, हास्य, श्रृंगार एवं संवेदना से भरपूर रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा। इस अवसर पर प्रहर्ष फ़ाउंडेशन द्वारा लकी ड्रॉ विजेताओं का चयन कर आकर्षक उपहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की निवेदक डॉ. सुमन दुबे की विशेष भूमिका रही।
















