• Home
  • State News
  • प्रयागराज कला प्रतियोगिता में डॉ. गौरीशंकर चौहान को प्रथम और डॉ. प्रदीप को द्वितीय पुरस्कार।
Image

प्रयागराज कला प्रतियोगिता में डॉ. गौरीशंकर चौहान को प्रथम और डॉ. प्रदीप को द्वितीय पुरस्कार।

Govind Kumar

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC) की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ‘विकसित भारत के रंग, कला के संग’ चित्रकला प्रतियोगिता में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) का दबदबा रहा।8 मार्च रविवार को NCZCC प्रयागराज के सभागार में इन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ वर्ग में गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. गौरी शंकर चौहान को प्रथम पुरस्कार मिला। उन्हें प्रथम उत्कृष्ट कृति के लिए 1 लाख रुपये का चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।इसी तरह इसी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रदीप साहनी को द्वितीय पुरस्कार मिला। द्वितीय उत्कृष्ट कृति के लिए उन्हें 50 हजार रुपये का चेक तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। युवा वर्ग के प्रतियोगिताओं में इसी विभाग के छात्र अभिषेक पासवान को पहला स्थान मिला। उन्हें 25 हजार रुपये का चेक व प्रमण पत्र दिया गया। दूसरे स्थान पर शिवम कुमार गुप्ता को 15 हजार रुपये का चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने खुशी जताते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ललित कला एवं संगीत विभाग के शिक्षक डा. गौरी शंकर चौहान तथा डा. प्रदीप साहनी ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का बेजोड़ परिचय दिया है। इनकी प्रतिभा का असर इनके विद्यार्थियों पर भी दिख रहा है। अभिषेक पासवान और शिवम् गुप्ता इसके उदाहरण हैं।लित कला एवं संगीत विभाग के अध्यक्ष एवं तरंग की निदेशक प्रोफेसर उषा सिंह ने कहा के हमारे विभाग में प्रतिभा की कमी नहीं है वह चाहे शिक्षक हो या विद्यार्थी सभी बेहतरीन दिशा में काम कर रह रहें है।अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों को यह पुरस्कार पाना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है इससे हम सभी का मान और सम्मान बड़ा है । विभाग के समस्त कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं ने भी उन सभी की सफलता पर उन्हें बधाई दी है ।

Releated Posts

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार, बाट-माप उपकरण मरम्मत लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top