• Home
  • Breaking News
  • प्रदेश के कई जिलों में बनेंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा शिक्षा परिसर
Image

प्रदेश के कई जिलों में बनेंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा शिक्षा परिसर

श्री राम प्रजापति

लखनऊ। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक) के निर्माण के लिए शासकीय और वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि लखनऊ के मलिहाबाद, बहराइच, चंदौली, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, गाजियाबाद, कानपुर देहात, वाराणसी, कौशांबी, फर्रूखाबाद, अमेठी और उन्नाव सहित कई जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण के लिए शासनादेश जारी किए गए हैं। इन विद्यालयों के निर्माण के लिए प्रत्येक परियोजना पर लगभग 23 से 28 करोड़ रुपये तक की लागत स्वीकृत की गई है और प्रथम किस्त के रूप में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि भी जारी कर दी गई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना से विद्यार्थियों को एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक आधुनिक शिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी। इन विद्यालयों में आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं और अन्य आवश्यक संसाधन विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर बच्चे को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलें। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।इन विद्यालयों का निर्माण विभिन्न नामित कार्यदायी संस्थाओं जैसे उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग, कंसल्टेंसी एंड डिजाइन सर्विसेज (उत्तर प्रदेश जल निगम), उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम तथा आवास एवं विकास परिषद के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता, मानकों और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top