
Lucknow Varta-News/ गोरखपुर, 25 मार्च, 2026ः आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में 22 से 25 मार्च, 2026 तक आयोजित अखिल रेल हिंदी नाट्योत्सव-2025 के अवसर पर 25 मार्च, 2026 को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस नाट्योत्सव में अखिल भारतीय रेल के कुल 20 नाटक दलों ने भाग लिया। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर की नाटक टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे से प्रतिभाग कर नाटक ‘प्रेशर‘ का मंचन किया। इस अवसर पर निदेशक (राजभाषा), रेलवे बोर्ड डॉ. वी. सुगुणा तथा महाप्रबन्धक, आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना श्री विवेक खरे ने पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय के नाटक को ‘तृतीय पुरस्कार‘ तथा नाटक ‘प्रेशर‘ में सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री के लिये सुश्री मानसी यादव को पुरस्कार प्रदान किया। पूर्वोत्तर रेलवे के नाटक टीम के दल प्रबन्धक वरिष्ठ अनुवादक श्री नागेश्वर नाथ श्रीवास्तव एवं नाट्य निर्देशक श्री आसिफ जाहिर रहे।
















