• Home
  • Sports
  • पाकिस्तान की हार से USA की जागी उम्मीदें, भारत के साथ सुपर 8 में बना सकती है जगह
Image

पाकिस्तान की हार से USA की जागी उम्मीदें, भारत के साथ सुपर 8 में बना सकती है जगह

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर 8 में जगह बना ली है। वहीं पाकिस्तान अभी भी अगले दौर में पहुंच सकता है। हालांकि टीम इंडिया की इस जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें भी जिंदा हैं। आइए समझते हैं कि ग्रुप से भारत के साथ कौन-सी टीम क्वालीफाई कर सकती है और पाकिस्तान कैसे बाहर हो सकता है। भारतीय टीम अपने पहले तीनों मुकाबले जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। पाकिस्तान ने अब तक तीन मैच खेले हैं और उसे आखिरी मुकाबला नामीबिया के साथ खेलना है। नामीबिया पहले ही सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि USA की टीम अपने चारों मुकाबले खेल चुकी है। अगर पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में नामीबिया को हरा देता है, तो ग्रुप A से भारत के साथ पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच जाएंगी। लेकिन अगर पाकिस्तान नामीबिया से हार जाता है, तो USA की टीम सुपर 8 में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा।नीदरलैंड्स ने अब तक केवल नामीबिया को हराया है, हालांकि उसके सुपर 8 में पहुंचने की संभावना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मुकाबला हार जाए और नीदरलैंड्स की टीम भारत को हरा दे, तो सुपर 8 में भारतीय टीम के साथ नामीबिया भी सुपर 8 में पहुंच जाएगी। हालांकि उनका नेटरन रेट USA से बेहतर होना चाहिए। ग्रुप डी से ओमान की टीम पहले ही बाहर हो चुकी है, जबकि श्रीलंका, जिंबाब्वे, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अगले दौर में पहुंच सकती हैं। ग्रुप सी से वेस्टइंडीज की टीम ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड की टीम इस ग्रुप से सुपर 8 में जाने की रेस में सबसे आगे चल रही है। नेपाल अपने तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। ग्रुप D से न्यूजीलैंड की टीम अभी भी दौड़ में बनी हुई है। साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में अपना टिकट कंफर्म कर लिया है। साउथ अफ्रीका वही टीम है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे पहले सुपर 8 में अपनी जगह सुनिश्चित की थी।

Releated Posts

झुनझुनवाला कालेज में कबड्डी व वालीवाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

LV-Newsअयोध्या। झुनझुनवाला पी. जी. कालेज द्वारा इण्टर कालेज स्तर तक के महिला/पुरूष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन…

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top