• Home
  • Breaking News
  • परम श्रद्धेय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव प्रसाद मौर्य।
Image

परम श्रद्धेय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव प्रसाद मौर्य।

लखनऊ। लखनऊ में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता परम श्रद्धेय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्री मौर्य जी ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और सादगी का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी ‘अंत्योदय’ की अवधारणा — समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का संकल्प — आज भी शासन और जनकल्याण की नीतियों का मार्गदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का एकात्म मानववाद केवल एक विचार नहीं, बल्कि समग्र विकास की वह दृष्टि है जो समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में अंत्योदय के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचे।

इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी एवं कैबिनेट के मा. मंत्रीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात करने एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्य में समर्पित भाव से योगदान देने का संकल्प लिया।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top