• Home
  • Breaking News
  • पत्रकार के हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
Image

पत्रकार के हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

अरविन्द कुमार पटेल
जौनपुर।   कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में बुधवार को शहीद पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की दूसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जुटे पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार के हत्यारों को सजा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा ।जिले भर से जुटे पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने शहीद पत्रकार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।   पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम और ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष संजय अस्थाना ने ने दो वर्ष बीत जाने के बावजूद हत्यारों के खिलाफ शासन और प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया ।  पत्रकार राम जी जायसवाल,   व अब्दुल हक अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि सभी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़नें वाला पत्रकार आज खुद न्याय पाने के लिए संघर्ष की लाइन में खड़ा है। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं बल्कि लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर हमला था। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार सुरक्षित नहीं रहेगा तो समाज की आवाज भी दब जाएगी। शहीद पत्रकार आशुतोष के बड़े भाई संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की विवेचना में शुरू से ही लापरवाही बरती गई, जिसके चलते पीड़ित परिवार आज भी न्याय के लिए भटक रहा है।सभा के अंत में पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार संगठन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सभी ने आशुतोष श्रीवास्तव को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।   राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह,  शशिराज सिन्हा, अजय शुक्ला, अजीत सिंह, जावेद अहमद, अब्दुल हक अंसारी, आदित्य भारद्वाज, दीपक श्रीवास्तव, राजन मिश्रा, नितिश कुमार राहुल, दीपक मिश्रा, दीपक सिंह उर्फ रिंकू, अजीत बादल चक्रवर्ती, नीरज सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रोफेसर आसाराम यादव, वीरेंद्र पाण्डेय, विनोद विश्वकर्मा, रोहित चैबे, आबिश इमाम, तबरेज नियाजी, अनवर हुसैन, सुनील सिंह, शिवेंद्र सिंह ‘काजू’, संजय चैरसिया, भोले विश्वकर्मा सहित आशुतोष श्रीवास्तव के बड़े भाई संतोष श्रीवास्तव, परितोष श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, भतीजे अमित श्रीवास्तव, अंकित , अर्पित श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top