लखनऊ: 15 अप्रैल, 2026 उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद लखनऊ में, लखनऊ मण्डल का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन अवध शिल्प ग्राम वृन्दावन, सेक्टर-09, शहीद पथ, लखनऊ में किया गया। जिसमें लखनऊ मण्डल के जनपदः- लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली एवं हरदोई जनपद के 187 जोड़े (हिन्दु जोड़े-176 एवं मुस्लिम जोड़े-11) का विधिवत सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, श्री अनिल राजभर द्वारा की गयी। माननीय अतिथिगणों द्वारा द्वीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, अपर श्रमायुक्त, लखनऊ क्षेत्र, लखनऊ द्वारा उक्त कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए कार्यक्रम में आये सभी आगन्तुकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मा० मंत्री जी द्वारा अपने सम्बोधन में निर्माण श्रमिकों के कल्याण के प्रति सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कन्या विवाह सहायता योजना श्रमिक परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सम्बल प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। अन्त में मा० मंत्री जी द्वारा नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया गया एवं पुष्प वर्षा भी की गयी।
कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान करते हुए अम्बेडकर नगर के कलाकारों द्वारा विवाह गीत प्रस्तुत किये गये जिसने पूरे आयोजन को पारम्परिक और भावनात्मक रूप से सराबोर कर दिया, जिसकी सभी लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में श्री राजेश्वर सिंह, मा० विधायक, सरोजनी नगर, लखनऊ की प्रतिनिधि उपस्थित हुई, उनके द्वारा लखनऊ के नवविवाहित जोड़ों को वर-वधु को वस्त्र व 501 रूपये उपहार के रूप में दिया गया। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती पूजा यादव, सचिव, उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ ने अपने वक्तव्य में कहा कि बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का उददेश्य निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। कन्या विवाह सहायता योजना के माध्यम से न केवल आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है बल्कि श्रमिक परिवारों को सम्मानजनक सामाजिक सहयोग भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से सन्चालित किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त, उद्योग, डी०सी० मनरेगा, जिला पूर्ति अधिकारी, पुलिस प्रशासन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव एवं अपर श्रमायुक्त, श्रीमती अनुपमा गौतम सहित सभी जनपदों के सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी पात्र नवविवाहित जोड़ों को योजना के अन्तर्गत रु0-85 हजार की आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र दिया गया। यह आयोजन सामाजिक समरसता सहयोग और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन सुश्री विनीता जौहरी द्वारा किया गया।

निर्माण श्रमिकों के हित में 187 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
Releated Posts
कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा
Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…
कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|
LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…
डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?
Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…
एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें
Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…















