• Home
  • State News
  • नारी सुरक्षा के लिए गूँजीं बाइकें: क्षेत्राधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
Image

नारी सुरक्षा के लिए गूँजीं बाइकें: क्षेत्राधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

दिनेश कुमार प्रजापति

आजमगढ़ 28 मार्च (आर एन एस)मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज दिनांक- 28.03.2026 जनपद आजमगढ़ में महिला पुलिस बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल एवं महिला थानाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह द्वारा पुलिस लाइन, आजमगढ़ से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  बाइक रैली पुलिस लाइन आजमगढ़ से प्रारम्भ होकर घंटाघर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, गांधी तिराहा, रैदोपुर तिराहा एवं कलेक्ट्रेट चौराहा सहित प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी, जहां रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।   मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा 1090, 112, 181, 1076 एवं 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा एवं जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया।  क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है। इस अभियान के अंतर्गत एंटी-रोमियो टीमों द्वारा नियमित चेकिंग की जाएगी तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा।  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गुरु ज्ञान चंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top