• Home
  • State News
  • नवारंभ उत्सव,  बालवाटिका नामांकन अभियान में दिया शिक्षा का संदेश
Image

नवारंभ उत्सव,  बालवाटिका नामांकन अभियान में दिया शिक्षा का संदेश

लखनऊ वार्ता – न्यूज
बस्ती। बुधवार को हरैया विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पूरे बेचू में नवारंभ उत्सव एवं बालवाटिका नामांकन अभियान के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरपी मनोज मिश्रा ने उपस्थित अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बालवाटिका में नामांकन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताते हुए अधिक से अधिक नामांकन कराने का आग्रह किया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य नईमुद्दीन ने भी अपने संबोधन में अभिभावकों को बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालवाटिका बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है। इस अवसर पर शिक्षक विवेक कान्त पाण्डेय, वंश गोपाल तिवारी, सरला देवी, विंध्यवासिनी, पिंकी देवी (एजुकेटर), शकुंतला देवी सहित कई अभिभावक किरण देवी, सरोज, चंद्रावती, खुशबू वर्मा, प्रीति देवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नामांकन अभियान को सफल बनाने की पहल किया गया। 

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top