• Home
  • Breaking News
  • नई झील लगाएगी चार चांद, लौटेगा त्रेता युग का नजारा; नए स्वरूप में संवारा जा रहा गुप्तार पार्क
Image

नई झील लगाएगी चार चांद, लौटेगा त्रेता युग का नजारा; नए स्वरूप में संवारा जा रहा गुप्तार पार्क

अयोध्या में गुप्तार पार्क नए स्वरूप में संवारा जा रहा है। नई झील रामायणकालीन आस्था और आधुनिक पर्यटन पर चार चांद लगाएगी। त्रेता युग का नजारा एक बार फिर लौटेगा। राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड निर्माण कार्य करा रहा है। रामनगरी अयोध्या में गुप्तार घाट अब केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि रामायणकालीन आस्था और आधुनिक पर्यटन के समन्वय का जीवंत प्रतीक बनता जा रहा है। गुप्तार पार्क को भी नए स्वरूप में संवारा जा रहा है। यहां विकसित की जा रही झील, हरित लैंड स्केपिंग और आधुनिक सुविधाएं श्रद्धालुओं और पर्यटकों को त्रेता युग की अनुभूति के साथ प्रकृति के सान्निध्य में ठहरने का अवसर देंगी।

राजकीय उद्यान विभाग की ओर से 842.26 लाख रुपये की लागत से कंपनी गार्डन क्षेत्र में कृत्रिम झील सहित व्यापक विकास कार्य कराया जा रहा है। राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से संचालित यह परियोजना मई तक पूरी होने की संभावना है। इसके पूरा होते ही यहां का दृश्य ऐसा होगा, मानो त्रेता युग की दिव्यता आधुनिक स्वरूप में साकार हो उठी हो, जहां हर कोना रामकथा की स्मृतियों से जुड़ा प्रतीत होगा।राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के सहायक अभियंता संजय सिंह के अनुसार वर्तमान परियोजना में कृत्रिम झील मुख्य आकर्षण होगी। यह झील न केवल सौंदर्य बढ़ाएगी, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को योग, ध्यान और आत्मिक शांति का विशेष अनुभव देगी। पार्क में बाउंड्री वॉल पुट्टी, पाथवे का निर्माण प्रगति पर है। 

कार्यालय, गार्ड रूम, टिकट काउंटर, मीटर रूम एवं शौचालयों में फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। स्थल विकास, लैंडस्केपिंग और विद्युतीकरण का कार्य भी तेजी से हो रहा है। झील के आरसीसी वॉल एवं ब्रिज का निर्माण प्रगति पर है। फाउंटेन और कैंटीन की मरम्मत की जा रही है।

जिला उद्यान अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि यह परियोजना गुप्तार पार्क को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। बेहतर पाथवे, आकर्षक लाइटिंग, योग केंद्र, शेड और हरित क्षेत्र और भी आकर्षक बनाएंगे। आने वाले समय में यह पार्क श्रद्धालुओं को त्रेता युग की अनुभूति प्रदान करेगा।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top