• Home
  • Entertainment
  • धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 11 दिनों में 1350 करोड़ पार, अब दंगल के रिकॉर्ड पर खतरा!”
Image

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 11 दिनों में 1350 करोड़ पार, अब दंगल के रिकॉर्ड पर खतरा!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधरः द रिवेंज बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का इंडियन कलेक्शन 846.87 करोड़ हो चुका है, जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1350 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।ट्रेड वेबसाइट सैकनिक्ल के अनुसार, 29 मार्च यानी रिलीज के दूसरे रविवार को फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपए कमाए, जबकि 28 मार्च (शनिवार) को 62.85 करोड़ कमाए थे। ऐसे में 11 दिनों में फिल्म ने भारत में 846.87 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1350 करोड़ कमा लिए। इस कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है।यह फिल्म पिछले पार्ट धुरंधर के 1428 करोड़ के ऑल टाइम कलेक्शन को पार करने के करीब है, जो बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है। फिलहाल आमिर खान की दंगल पहले नंबर पर है।सभी भाषाओं में 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मबॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधरः द रिवेंज, सभी भाषाओं में भारत की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। यह आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, लेकिन अब भी पुष्पा-2 और बाहुबली 2 से पीछे है।दंगल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, लेकिन भारत में इसका कलेक्शन सिर्फ 511 करोड़ था और ज्यादातर कमाई ओवरसीज से हुई। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में बाहुबली 2 पहले स्थान पर है, जिसने 1429 करोड़ कमाए। दूसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और तीसरे पर धुरंधर है।

Releated Posts

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

रवि किशन और अनंत जोशी ‘‘मामला लीगल है’’ का जबरदस्त धमाल लेकर पहुँचे लखनऊ

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ,: रवि किशन और अनंत जोशी मामला लीगल है सीज़न 2 को प्रमोट करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top