• Home
  • Entertainment
  • द केरला स्टोरी 2 ने छुड़ाए छक्के, बॉर्डर 2- ओ रोमियो को पछाड़ा,
Image

द केरला स्टोरी 2 ने छुड़ाए छक्के, बॉर्डर 2- ओ रोमियो को पछाड़ा,

Puja Vimal

द केरला स्टोरी 2 ने छुड़ाए छक्के, बॉर्डर 2- ओ रोमियो को पछाड़ा, ऐसा रहा बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल
फिल्म ओ रोमियो से लेकर द केरला स्टोरी 2 तक, थिएटर में कई फिल्में लगी हैं. द केरला स्टोरी 2 हाल ही में रिलीज हुई. शनिवार को आइए जानते हैं किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और कौनसी फिल्म पिछड़ गई.
सैकनिल्क के मुताबिक, द केरला स्टोरी ने पहले दिन 75 लाख का कलेक्शन किया. वहीं शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में तगड़ी ग्रोथ दिखी. फिल्म ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.40 करोड़ हो गया है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसी एक्ट्रेसेस हैं. ये फिल्म काफी विवादों में भी घिरी रही हैं.
शाहिद कपूर की ओ रोमियो को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने 16वें दिन 1.3 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स पर 64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दुनियाभर में 99.55 करोड़ कमा लिए हैं. इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं.

वहीं फिल्म बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म ने 37वें दिन 25 लाख की कमाई की. फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 327.35 करोड़ हो गया है. फिल्म ने दुनियाभर में 447.5 करोड़ कमा लिए है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है.

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने 30वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.1 करोड़ का कलेक्श किया है. वहीं दुनियाभर में कमाई की बात करें तो फिल्म ने 72.94 करोड़ कमाए.
फिल्म ने शनिवार को 27 लाख की कमाई की. फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 6.65 करोड़ हो गया है. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल मे हैं.
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी ने शनिवार को 59 लाख कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.99 करोड़ हो गया है. फिल्म अपने कंटेंट की वजह से काफी चर्चा में रही.

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top