• Home
  • Breaking News
  • दो गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर बवाल कर रहे सात गिरफ्तार

दो गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर बवाल कर रहे सात गिरफ्तार

लखनऊ वार्ता ब्यूरों

जफराबाद।क्षेत्र के दो गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा व बवाल करने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।घटना शनिवार की शाम को हुई।
क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी हीरालाल मौर्या पुत्र स्वर्गीय उदयराज मौर्या का गांव के ही करन निषाद पुत्र शिवशंकर निषाद से जमीनी विवाद चल रहा था।इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी।शिकायत को संज्ञान में आने के बाद थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने हल्का दरोगा अरविंद यादव को मय फोर्स मामले की जांच के लिए भेजा।वहां पर दोनों पक्ष मारपीट करने पर आमादा हो गए।पुलिस ने एक पक्ष के हीरालाल मौर्या, शिवकुमार पुत्र मुरारी मौर्या,सत्यप्रकाश मौर्या पुत्र बृजेश मौर्या तथा दूसरे पक्ष के करन निषाद तथा उनके भाई प्रदीप निषाद को गिरफ्तार कर लिया।दूसरे मामले में कादीपुर गांव ओवैसी आजाद गौतम तथा राजन गौतम पुत्रगण वीरेंद्र गौतम को जमीनी विवाद में गिरफ्तार कर लिया।दोनो मारपीट व झगड़ा करने पर आमादा थे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top