• Home
  • State News
  • देवरिया, सलेमपुर के सासंद रामाशंकर राजभर ने परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की
Image

देवरिया, सलेमपुर के सासंद रामाशंकर राजभर ने परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की

नैयर आजम

देवरिया/लखनऊ। आज लखनऊ में मा० परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी से देवरिया, सलेमपुर एवं बेल्थरा में बस स्टेशन के निर्माण तथा बलिया से डुहा बिहारा और बलिया से बेल्थरा तक बस सेवा शुरू कराने हेतु अनुरोध किया। माननीय मंत्री जी ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आरएम आजमगढ़ को आवश्यक निर्देश तत्काल देने का आश्वासन दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ऐलान किया कि देवरिया रोडवेज बस स्टेशन 200 करोड़ रूपये की लागत से विकसित होगा। परिवहन मंत्री ने भाजपा की जिला बैठक में कहा कि 200 करोड़ की लागत से देवरिया का बस स्टेशन विकसित होगा तथा 25 करोड़ की लागत से पुराने बस स्टेशन की खाली पड़ी भूमि पर मल्टी स्टोरी बस स्टैंड बनाया जायेगा। प्रदेश में लगभग 22 हजार लोगों को आवास पिछले योजनाओं में दिया गया है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से प्रतीक्षारत भगवान राम का दिव्य और भव्य मंदिर बनकर तैयार है। देवरिया जिले के सैकड़ों लोगों ने राम मंदिर की लड़ाई लड़ी है और सभी के श्रद्धा का यह फल आगामी 22 जनवरी को प्राप्त होगा और राम लला मंदिर में विराजमान होंगे।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top