• Home
  • State News
  • देवरिया में होगी 15 मार्च को (राष्ट्रीय लोकदल )आरएलडी की रैली
Image

देवरिया में होगी 15 मार्च को (राष्ट्रीय लोकदल )आरएलडी की रैली

न्यूज

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि पार्टी की आगामी विशाल जनसभा 15 मार्च को जनपद देवरिया स्थित चीनी मिल मैदान में आयोजित की जाएगी। इस जनसभा को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय है तथा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे उत्साह एवं निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। डॉ. रामाशीष राय ने बताया कि इस विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी जयंत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, मंत्री अनिल कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, विधायकगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनसभा में भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल में राष्ट्रीय लोकदल का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है और पार्टी किसानों, युवाओं तथा आम जनता की आवाज़ को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी दिनों में आजमगढ़, गाजीपुर एवं मऊ में भी विशाल रैलियों का आयोजन किया जाएगा।संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि 31 जुलाई तक बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन ढांचे को मजबूत किया जाएगा, जबकि अगस्त एवं सितंबर माह में प्रत्येक जिले में जिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी राष्ट्रीय लोकदल की संगठनात्मक बैठकें झांसी, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर एवं बनारस जैसे प्रमुख जनपदों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं, जिनमें कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल का संगठन लगातार सशक्त हो रहा है। डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि इन रैलियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय लोकदल आगामी पंचायत चुनावों तथा वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान  में कौशल विकास मंत्रालय (स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री) का दायित्व माननीय चौधरी जयंत सिंह द्वारा निभाया जा रहा है, जिसके माध्यम से देश एवं प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उद्यमिता विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के जरिए युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के नए-नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के अथक प्रयासों से वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में ₹30 की वृद्धि कर गन्ना किसानों को बड़ी राहत देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का स्पष्ट लक्ष्य है कि देश और प्रदेश के युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए रोजगार, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। पार्टी का नेतृत्व युवाओं को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन का विस्तार करेगा और जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाता रहेगा।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top