• Home
  • State News
  • दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का दिनांक 17 व 18 अप्रैल, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन
Image

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का दिनांक 17 व 18 अप्रैल, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन

लखनऊ वार्ता – न्यूज/लखनऊ: 15 अप्रैल, 2026 दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 17 व 18 अप्रैल 2026 को मार्स हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास, पशुधन एवं राजनैतिक पेंशन, श्री धर्मपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास, श्री मुकेश कुमार मेश्राम, दुग्ध आयुक्त श्रीमती धनलक्ष्मी के० एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में आज यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का आधिकारिक कर्टेन रेजर जारी किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों से प्रदेश के 10 हजार पशुपालकों/दुग्ध उत्पादकों एवं निवेशकों को प्रतिभाग कराते हुए विभाग के क्रिया-कलापों व विभागीय योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। साथ ही वेब कास्टिंग/लाइव यूट्यूब के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों के साथ-साथ देश-विदेश के लाखों गौ पालक/निवेशकों को जोड़ा जायेगा। विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले पशुपालकों एवं निवेशकों को सम्मानित/पुरस्कृत किया जाएगा। निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित निवेशकों द्वारा अपने स्टॉल कियोस्क के माध्यम से दुग्ध उत्पाद/नवाचार इत्यादि का प्रदर्शन किया जायेगा एवं डेयरी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी, स्वदेशी नस्ल के गौ पालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृवीकरण पर विचार विमर्श एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ विषय विशेषज्ञों द्वारा साझा की जायेगी एवं स्वदेशी व्यंजनों का फूड कोर्ट भी लगाया जायेगा। दुग्ध क्षेत्र के उद्यम को बढ़ावा देने हेतु सिंगल विंडो के माध्यम से इच्छुक निवेशकों के साथ एमओयू भी सम्पादित किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ’गौ पूजन, प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन, प्रगतिशील गौ पालकों एवं निवेशकों की सफलता की कहानी की पुस्तिका का विमोचन, विभागीय सोशल मीडिया चौनला का शुभारम्भ, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय विजेताओं को डी०बी०टी० के माध्यम से पुरस्कार धनराशि का वितरण, प्रगतिशील गौपालको अग्रणी निवेशकों एवं प्रतिभाशाली नवाचारों का सम्मान, गौशाला एवं गोबर गैस के महत्व का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में श्री बाबा गोरखनाथ कृष्ण तथा बलिनी एम०पी०सी० का प्रस्तुतिकरण दुग्ध विज्ञान क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविदों का प्रस्तुतिकरण, ’नंद बाबा दुग्ध मिशन एवं दुग्ध नीति-2022 के लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top