• Home
  • State News
  • दीपक कुमार जैसे समर्पित, निर्भीक और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी ही राष्ट्र सुरक्षा के सच्चे प्रहरी – गोपाल राय
Image

दीपक कुमार जैसे समर्पित, निर्भीक और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी ही राष्ट्र सुरक्षा के सच्चे प्रहरी – गोपाल राय

लखनऊ वार्ता – न्यूज

लखनऊ/आगरा। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार एवं कर्मठ आईपीएस अधिकारी, वर्तमान पुलिस आयुक्त, आगरा, दीपक कुमार को उनके अतुल्य योगदान एवं वर्ष 2025 में धर्मांतरण के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने हेतु सम्मानित किया। दीपक कुमार ने अपने दृढ़ नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषय पर उनकी प्रभावी कार्रवाई ने समाज में सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत किया है, जो उनके साहस और प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि ऐसे समर्पित एवं निर्भीक अधिकारी राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद को गर्व है कि वह ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का सम्मान कर रहा है।

इस दौरान विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में दीपक कुमार के कार्यों की सराहना की। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने दीपक कुमार को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा महाकाल एवं प्रभु राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top