• Home
  • State News
  • दबंगो ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मां-बेटी को पीटा, वीडियो वायरल
Image

दबंगो ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मां-बेटी को पीटा, वीडियो वायरल

LV-News
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले मामूली विवाद में दबंगों ने मां-बेटी सहित पूरे परिवार को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मगर, इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। ब्रहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ितों ने अधिकारियों को वीडियो दिखाते हुए कार्यवाही की मांग की।
घसौली गांव की रहने वाली रेनू अपनी मां और बहनों को लेकर ब्रहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। रेनू ने बताया कि बीती 17 फरवरी को वह दोनों बहनें अपने माता-पिता के साथ काम पर जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ रेनू के परिवार पर हमला बोल दिया।
लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने रेनू की मां सतपाली और बहन सहित सभी लोगों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने दबंगों द्वारा किए गए हमले का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अधिकारियों ने मामले में जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top