• Home
  • State News
  • थाना घुंघटेर पुलिस टीम ने 4 चोरो को किया गिरफ्तारकब्जे से 3500 रुपये, इंजन, पंखा व पिकप वाहन बरामद
Image

थाना घुंघटेर पुलिस टीम ने 4 चोरो को किया गिरफ्तारकब्जे से 3500 रुपये, इंजन, पंखा व पिकप वाहन बरामद


बाराबंकी। थाना घुंघटेर मे दर्ज मुकदमे की जांच दौरान प्रकाश मे आये चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान व घटना के समय सामान लोड करने वाला वाहन पिकप बरामद किया है, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये चोरो मे एक सत्यम प्रजापति जिसपर जनपद अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, लखनऊ व इस जनपद मे 18 मुकदमे दर्ज है जनपद सुल्तानपुर का निवासी है शेष तीन जनपद सीतापुर के निवासी बताये जा रहे है। प्राप्त विवरण के अनुसार घुंघटेर थाना क्षेत्र मे बाबागंज तिराहे के पास स्थित एक दुकान मे गत 23 जनवरी को चोरी हुई थी पुलिस ने इस सम्बन्ध मे मुकदमा दर्ज कर गंभीरता से जांच कर रही थी इस बीच टीम को जो सूचना मिली उस आधार पर सत्यम प्रजापति पुत्र राम अछैवर निवासी ग्राम जियापुर थाना कुरेभार जनपद सुल्तानपुर, सुमित पुत्र राकेश कश्यप ग्राम भुड़कुडा थाना महोली, अभिषेक पुत्र संजीत कश्यम निवासी गोड़ियनटोला चौकी कोहना थाना कोतवाली नगर, सूर्य प्रकाश पुत्र प्रवेश कुमार रावत निवासी ग्राम लोधोरी थाना रामपुर कला जनपद सीतापुर को बेहटा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया और इनके कब्जे से चोरी का 1. एक अदद इंजन (बाड़ी खुला हुआ), एक अदद पानी का पंखा, घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन पिकप, 3500 रुपये नकद बरामद किये गये। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि बरामद सामान अभियुक्तगण द्वारा दिनांक को 23 जनवरी की रात्रि में थाना क्षेत्रान्तर्गत बाबागंज तिराहे के पास स्थित एक दुकान से चोरी किया गया था।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top