• Home
  • Breaking News
  • ठाकुरगंज के BLS इंटर कॉलेज में मनाया गया ईद उत्सव
Image

ठाकुरगंज के BLS इंटर कॉलेज में मनाया गया ईद उत्सव

Nayer Azam/लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित बी एल एस इंटर कॉलेज में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल देखने को मिला और चारों ओर खुशियों की रौनक बिखरी रही। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं बच्चों ने एक-दूसरे को सेवइयां खिलाकर भी ईद की मुबारकबाद दीं, जिससे आपसी प्रेम और भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला। विद्यालय को इस अवसर पर आकर्षक रूप से सजाया गया था, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगी सजावट और उत्सव का माहौल बच्चों के उत्साह को और बढ़ा रहा था। विद्यालय के मैनेजर संदीप साहू ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर डायरेक्टर प्रदीप साहू, प्रधानाचार्य रवि किशोर, उप-प्रधानाचार्य रोमा जाफरी के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Releated Posts

पुनर्विकसित हो रहे बलिया रेलवे स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार का स्टेशन भवन।

Janardan mishra /गोरखपुर, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औंड़िहार-छपरा रेल खंड पर स्थित बलिया जं. रेलवे स्टेशन…

मिशन शक्ति’ के माध्यम से प्रदेश सरकार बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना रही है: संदीप सिंह

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ, 20 मार्च। वासंतिक नवरात्रि के अवसर पर ‘मिशन शक्ति- 6.0’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश के समस्त…

उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा निवेश का केंद्र बनने की ओर अग्रसर

विजय कुमार यादव प्रयागराज/, (शुक्रवार)।उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक…

सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में कई पदाधिकारी हुए निर्वाचित

अजय सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक आम चुनाव 2026 महासंघ कार्यालय जवाहर भवन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top