• Home
  • State News
  • ईद पर नमाज को लेकर लखनऊ में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात
Image

ईद पर नमाज को लेकर लखनऊ में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

गोविन्द प्रजापति

ईद की नमाज को लेकर लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। शनिवार को महत्वपूर्ण नमाज स्थल टीले वाली मस्जिद, इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद, ऐशबाग ईदगाह, संवेदनशील स्थलों पर अर्धसैनिक बल समेत दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। ईद और नवरात्रि के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

लखनऊ में ईद-उल-फितर के मद्देनजर 21 मार्च को होने वाली नमाज के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। मस्जिदों और ईदगाहों की निगरानी के लिए पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स और ड्रोन कैमरों के साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। योगी आदित्यनाथ सरकार के कड़े निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक सड़कों पर नमाज नहीं होगी और शरारती तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और 112 नंबर की गाड़ियों के जरिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और शांति-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई (पासपोर्ट जब्ती, मुकदमा) की जाएगी। नमाज के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, ताकि लोगों को असुविधा न हो। इसके साथ ही इन स्थानों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इन प्रमुख नमाज स्थलों को जाने वाले मार्गों और आस पास सीसी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि ईद की नमाज शहर में 94 ईदगाह और 1200 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।ईद के पर्व पर इंटरनेट मीडिया प्लेट फार्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी निगरानी की जाएगी।

भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की किसी ने कोशिश की तो उसे जेल भेजा जाएगा। इंटरनेट मीडिया पर निगरानी करने के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में सक्रिय रहेंगी।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top