• Home
  • State News
  • झिंगहा नदी का अस्तित्व बचेगा तभी सुरक्षित रहेगी बहराइच की संस्कृति: संजीव सिंह राठौर
Image

झिंगहा नदी का अस्तित्व बचेगा तभी सुरक्षित रहेगी बहराइच की संस्कृति: संजीव सिंह राठौर

गौरव सिंह/ बहराइच। झिंगहा नदी (सरयू शाखा) को अतिक्रमण मुक्त कर उसके सुनियोजित विकास की मांग अब तेज हो गई है। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह राठौर ने नदी के गिरते स्वरूप पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि बहराइच की सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरणीय धरोहर है।

श्री राठौर ने कहा कि वर्तमान में नदी के किनारों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण इसका प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे जल प्रदूषण और बाढ़ जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नदी को अतिक्रमण मुक्त कर ‘बहराइच रिवर फ्रंट’ विकसित किया जाए। संजीव सिंह राठौर के अनुसार, इस परियोजना से न केवल पर्यावरण सुधरेगा, बल्कि पर्यटन, रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा, “बहराइच की संस्कृति तभी बचेगी, जब हमारी नदियाँ जीवित रहेंगी।” उन्होंने प्रशासन से कार्ययोजना तैयार करने की अपील की है।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top