• Home
  • State News
  • ज्योतिबा राव फुले नें की सत्यशोधक समाज की स्थापना :अंशु केडिया
Image

ज्योतिबा राव फुले नें की सत्यशोधक समाज की स्थापना :अंशु केडिया

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। ज्योतिबा राव फुले जी के जन्मोत्सव के अवसर पर खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में उनकी फोटो पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंशु केडिया ने ज्योतिबा राव फुले जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में छात्राओं को परिचित कराया । उन्होंने कहा वे 19वीं सदी के महान समाज सुधारक, विचारक, लेखक और क्रांतिकारी थे। 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की l इसका मकसद बिना ब्राह्मण पुरोहित के शादी कराना, सभी जातियों को बराबरी का हक दिलाना।

इनके द्वारा विधवा पुनर्विवाह पर जोर दिया गया और बाल विवाह का विरोध किया गया। विधवाओं के सिर मुंडवाने की प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई।आपने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को 19वीं सदी के उस दौर में पढ़ा लिखा कर पहली दलित महिला शिक्षिका का सम्मान दिलाया, बाद मे अनेकों छात्राओं के विद्यालय खोले l इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही और सभी ने पुष्प अर्पित किये l प्रो ज्योत्सना पांडेय ने भी अपने विचार रखते हुए उन्हे एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया l

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top