• Home
  • State News
  • जौनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर व इनोवा की टक्कर…एक की मौत, नौ लोग घायल
Image

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर व इनोवा की टक्कर…एक की मौत, नौ लोग घायल

जौनपुर: बदलापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के पूरामुकुंद गांव में शुक्रवार की भोर तीन बजे के करीब एक इनोवा व ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार एक किशोर की जहां घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं, छह लोग घायल हो गए हैं। इनोवा में सवार तीन लोगों को भी गंभीर चोटें आई है।

सड़क हादसे सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर बदलापुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जौनपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था, जहां गलत दिशा से आ रही इनोवा से सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार 15 वर्षीय सक्षम गौतम की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, 39 वर्षीय अमरजीत, 60 वर्षीय मधुबन 32 वर्षीय नन्हे, 28 वर्षीय मनीष, 14 वर्षीय कृपाल निवासी फत्तूपुर बदलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए है। 

उधर, इनोवा में सवार 18 वर्षीय मनीष यादव, 22 वर्षीय आशुतोष तिवारी व 25 वर्षीय रहमत को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top