• Home
  • State News
  • जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक का व्यापारियों ने किया बहिष्कार
Image

जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक का व्यापारियों ने किया बहिष्कार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुसार प्रत्येक माह होने वाली जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक का व्यापारियों ने आज सर्व सम्मति से बहिष्कार किया। यह बैठक आज जिला अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होनी थी, किंतु प्रत्येक बैठक की तरह इस बार भी सभी आपेक्षित विभाग के सक्षम अधिकारी उपस्थित नहीं थे। पिछली कई बैठक में ज्यादातर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित रहते रहे है, और कई प्रकरण सालों से बिना किसी निर्णय के लंबित हैं। 

सक्षम विभागीय अधिकारियों के प्रायः अनुपस्थित रहने के कारण से व्यापारियों में रोष था जिसके कारण आज मीटिंग का सभी व्यापारिक संगठनों ने बहिष्कार कर दिया। उन्होंने मांग रखी की अगली बैठक में सभी विभाग के विभाग अध्यक्ष या प्रमुख अधिकारी इस मीटिंग में उपस्थित रहे जो निर्णय लेने में सक्षम हो, तभी यह बैठक कराई जाए। 

बैठक में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, प्रयागराज जिला/ महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव कृष्णा श्रीवास्तव, आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी और उज्जवल सचदेवा, पार्षद साहिल अरोरा, जिला गंगा पार और फाफामऊ के अध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्ता, बमरौली व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश केसरवानी, मुंडेरा व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, लोकनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष निखिल पांडे, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप वर्मा और राजेश केशरवानी, ज्वेलर्स एसोसिएशन प्रयागराज के अध्यक्ष दिनेश सिंह, मोहम्मद अली पार्क व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण भगवान केशरवानी, झूसी व्यापार मण्डल अध्यक्ष सूरज सोनकर, प्रयाग युवा व्यापार मण्डल के महामंत्री शुभम केसरवानी, अभिषेक सक्सेना सहित प्रमुख व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top