
नैयर आजम
लखनऊ, सोमवार, 02 मार्च 2026 प्रदेश में शासन से होकर सरकार तक विकास योजनाओ को लेकर चल रही उदासीनता पर आर०पी०आई० (आ०) ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया है ताकि सरकार को जनता के मुद्दों पर आईना दिखाया जा सके। आर०पी०आई० (आ०) के अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता का कहना है कि जब तक जनता के प्रति जवाब देही तय नहीं की जाती है वह पत्र लिखकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते रहेंगे।
इसी कड़ी में जल जीवन मिशन में खामियों को उजागर करते हुए पत्र लिखा गया है इसकी थर्ड पार्टी से जांच कराकर दोषियो को दंडित करने की मांग उठायी गयी हैः-

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) की ओर से आपका ध्यान प्रदेश में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ (हर घर जल) के कार्यान्वयन में हो रही गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
सरकार का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना है, लेकिन धरातल पर कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से इस नेक उद्देश्य को पलीता लगाया जा रहा है। समाचार पत्रों और स्थानीय निवासियों की शिकायतों के माध्यम से बहराइच, प्रयागराज, महोबा और फतेहपुर सहित कई अन्य जनपदों से लगातार गंभीर खबरें आ रही हैं: घटिया निर्माणर: कहीं टंकियां निर्माण के दौरान ही गिर रही हैंए तो कहीं तैयार टंकियों से पानी रिस रहा है।
सड़कों की बदहालीर: पाइपलाइन डालने के नाम पर गांवों की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया हैए जिससे आवागमन ठप है और आए दिन वाहन फंसने से दुर्घटनाएं हो रही हैं।
अधूरे कार्य: पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दी गई हैए लेकिन नलों में पानी नहीं आ रहा है।
यह सीधे तौर पर सरकारी धन का दुरुपयोग और जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ है।
अतः आपसे विनम्र मांग है कि:
उक्त जनपदों में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों की उच्च स्तरीय थर्ड पार्टी (Third Party ) के माध्यम से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और लापरवाह ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन भाई गुप्ता जी ने भरोसा जताया कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति के अनुरूप तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।















