• Home
  • Breaking News
  • जल जीवन मिशन के तहत 1.90 करोड़ से बनी टंकी से ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ जल
Image

जल जीवन मिशन के तहत 1.90 करोड़ से बनी टंकी से ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ जल

अखिलेन्द्र प्रताप सिंह
अयोध्या।  जिले के बीकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भीखी सराय में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी से अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो गया है। इस अवसर पर गांव में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव में करीब एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इस योजना के तहत अब तक 321 ग्रामीणों को घर-घर पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकने की समस्या से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। उनके अनुपस्थित रहने पर ग्राम प्रधान ने फीता काटकर जल अर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ग्रामीणों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गिरिना सिंह ने ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि जल ही जीवन है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कई बार लोग नल खुला छोड़ देते हैं जिससे पानी बेकार बहता रहता है, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। मनुष्य, पशु-पक्षी सभी के लिए पानी अत्यंत आवश्यक है, इसलिए हमें जल को बचाकर रखना होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सहित इस योजना से जुड़े कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विक्रम पांडेय (पंप ऑपरेटर), अनंतराम, इंजीनियर कृष्णा, प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र सिंह, सहायक अभियंता सिद्धार्थ शंकर पांडेय, अवर अभियंता कर्मवीर गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस योजना को गांव के विकास और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Releated Posts

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सच्चा बाबा आश्रम में किए दर्शन-पूजन

LV-NEWS प्रयागराज, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने प्रयागराज दौरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top