• Home
  • State News
  • जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में पंचम चरण की बैठक सम्पन्न
Image

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में पंचम चरण की बैठक सम्पन्न

Lucknow Varta News

चित्रकूट । गुरुवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के द्वारा आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए शेषमणि शुक्ला, जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद में कार्यरत विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों की पंचम चरण की बैठक सम्पन्न हुई।
इला चौधरी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश द्वारा 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण हेतु बल दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक व वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व चकबन्दी वाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूलीवाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान लघु आपराधिक वादों, श्रमवाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं विशेषकर पारिवारिक मामले उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है।
बैठक में राममणि पाठक नोडल अधिकारी विशेष न्यायाधीश एस.सी.एस.टी. एक्ट, वर्णिका शुक्ला, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहायक नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, सत्यराम यादव परियोजना अधिकारी, डा. जितेन्द्र सिंह मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, मो महेन्द्र कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मुकेश कुमार ग्रामीण अभियन्त्र अधिकारी, सन्दीप यादव सेवा योजन अधिकारी, राजनीश पाण्डेय पी.ओ. नेडा, आनन्द कुमार पाण्डेय अधिशाषी अभियन्ता आदि मौजूद रहे।

Releated Posts

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार, बाट-माप उपकरण मरम्मत लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top