• Home
  • State News
  • छात्रों को जातियों में बांटने का षडयंत्र स्वीकार नहीं-दीन दयाल त्रिपाठी
Image

छात्रों को जातियों में बांटने का षडयंत्र स्वीकार नहीं-दीन दयाल त्रिपाठी

लखनऊ वार्ता न्यूज
बस्ती। यूजीसी के नये नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर  मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय के नेतृत्व में गांधी कला भवन के स्थित बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना पिछले 12 दिनों से जारी है। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला कानून वापस नहीं लिया जाता मेधा का चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। चुनावी लाभ के लिये छात्रों को जाति, वर्ग में बांट देने का षड़यंत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। बताया कि धरने को अनेक सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों का समर्थन मिल रहा है। सरकार को अपना निर्णय वापस लेना ही होगा।अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों के विरोध में  अनिश्चित कालीन धरना बापू प्रतिमा के समक्ष  लगातार 12 दिनों से जारी है। यूजीसी का यह निर्णय छात्रों को जातियों में बांटने वाला है जो खतरनाक है। सरकार इसे वापस ले। उन्होेने धरने को समर्थन देने वाले सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताआंें, संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि लगातार मिल रहे जन समर्थन से उनका हौसला बढा है।बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना के 12 वे दिन मुख्य रूप से अभयदेव शुक्ल, रवि शुक्ला, वैभव शुक्ला, सन्तोष    प्रधान, वृजेश द्विवेदी, रामरीका पाण्डेय, चन्द्रेश प्रताप सिह, प्रभात मिश्र, विपिन तिवारी, स्वदेश तिवारी, राजकुमार मिश्र, कैलाश शर्मा, राजन सिंह, अंशू जायसवाल, गौरव पाण्डेय, अंकित त्रिपाठी, विवेक मिश्र, पवन मिश्र, शेषनाथ पाण्डेय, विपुल पाण्डेय, सर्वेश कुमार शुक्ल  आदि शामिल रहे। 

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top