• Home
  • State News
  • चिनहट के राष्ट्रीय उद्योग आश्रम में राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई
Image

चिनहट के राष्ट्रीय उद्योग आश्रम में राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज देवां रोड मटियारी चिनहट, लखनऊ में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेता डी.पी.यादव ने कहा कि दुनिया में शांति और सद्भाव कायम करने के लिए बापू के विचार बहुत जरूरी हैं।

दुनिया को बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए जिससे पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव की स्थापना हो।लखनऊ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्याय यादवेंद्र प्रताप सिंह “गब्बर” ने कहा कि बापू का जीवन सादगी और उच्च विचार का प्रतीक था।इंग्लैंड में वकालत की उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद भी उन्होंने हमेशा भारतीय जीवन शैली और रहन-सहन को अपनाया। राष्ट्रीय बांस शिल्पी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा मोहनलालगंज के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार धरकार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बापू जीवन पर्यंत सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले जो आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।हमें सदैव बापू द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी पवन यादव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें बापू द्वारा दी गई शिक्षा, गलत मत बोलो,गलत मत देखो और गलत मत सुनो का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक गण व छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बापू के विचारों को दुनिया के लिए प्रासंगिक बताते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top