• Home
  • State News
  • चतुर्थ वाहिनी पीएसी में तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन
Image

चतुर्थ वाहिनी पीएसी में तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

विजय कुमार यादव/प्रयागराज। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) के निर्देशन में वाहिनी परिसर में वाहिनी के जवानों एवं रिक्रूट आरक्षियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं समय प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु एक विशेष तनाव प्रबंधन (स्ट्रेस मैनेजमेंट) कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती विभूति त्रिपाठी, प्रोफेसर, एट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, प्रयागराज को आमंत्रित किया गया। उन्होंने  तनाव प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए व्यावहारिक उपाय बताए। उनके सुझाव एवं अनुभव वाहिनी के जवानों एवं रिक्रूट आरक्षियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुए तथा उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने, कार्य के दबाव को नियंत्रित करने एवं जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक सेनानायक विनय कुमार सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह, आरटीसी प्रभारी विनय कुमार दुबे तथा वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं रिक्रूट आरक्षियों की उपस्थिति रही तथा सभी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यशाला का लाभ प्राप्त किया।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top