• Home
  • Breaking News
  • ग्रामीण प्रतिभा में “द कोटा ग्लोबल स्कूल” नें भरी नई उड़ान
Image

ग्रामीण प्रतिभा में “द कोटा ग्लोबल स्कूल” नें भरी नई उड़ान

लखनऊ वार्ता – न्यूज/लखनऊ/गाजीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे द कोटा ग्लोबल स्कूल, बाघी ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों से क्षेत्र में पहचान मजबूत की है। महज चार वर्षों में विद्यालय ने जिस तरह सफलता की नई इबारत लिखी है, वह न केवल सराहनीय है बल्कि ग्रामीण शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत भी बनता जा रहा है। इस वर्ष भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए हैं।

रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां टॉपर छात्रों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अभिभावकों और बच्चों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

विद्यालय की प्रिंसिपल पूनीता सिंह खुश्बू ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि, “ग्रामीण परिवेश में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही दिशा और मार्गदर्शन की होती है। आज गांव के बच्चे टॉप कर यह साबित कर रहे हैं कि वे किसी से कम नहीं हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन अभय नाथ यादव की उपस्थिति विशेष रही। छात्रों ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक सुजीत कुमार ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “यह सफलता अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। आगे की राह और अधिक मेहनत की मांग करती है, लेकिन सही दिशा में निरंतर प्रयास सफलता सुनिश्चित करता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश सेवा में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे परिसर में जश्न का माहौल रहा और हर ओर सफलता की गूंज सुनाई देती रही।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top