• Home
  • Breaking News
  • गोठा में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की दी गई जानकारी
Image

गोठा में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की दी गई जानकारी

दिनेश प्रजापति

मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वायड अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

सम्मेलन में मिशन शक्ति से जुड़ी महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। महिलाओं को आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों से बचने, मानसिक रूप से सशक्त बनने और किसी भी समस्या में पुलिस-प्रशासन से सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महिला कांस्टेबल राधा कुमारी ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना शासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा, प्रताड़ना और अभद्रता की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 शामिल थे। इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। महिला कांस्टेबल राधा कुमारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव-गांव में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण और सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाएगा। 

ग्राम प्रधान रामजनम गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला पुलिसकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहुओं और ग्रामीण महिलाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम से महिला कांस्टेबल राधा कुमारी, दीपा सोनकर, दीपिका पटेल, ज्योति गुप्ता, रिया कनौजिया, बेचनी देवी, सीमा कनौजिया, राधिका पाल, सत्यवती पांडे, अनामिका कनौजिया और रेखा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Releated Posts

Mau News: सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडराने लगा खतरा

दिनेश प्रजापतिजनपद मऊ-दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के…

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण,के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

दिनेश प्रजापति घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन…

लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन की गतिविधियां तेज होती दिखाई…

अग्रवाल सभा, लखनऊ के त्रिवार्षिक निर्वाचन हेतु नामांकन

NIT-News लखनऊ। अग्रवाल सभा, लखनऊ के आगामी त्रिवार्षिक निर्वाचन के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top