• Home
  • State News
  • गाजीपुर में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत:ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, पत्नी गंभीर घायल
Image

गाजीपुर में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत:ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, पत्नी गंभीर घायल

दिनेश कुमार प्रजापति

गाजीपुर में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बकसुपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार संजय यादव को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में संजय यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। विरनो थाना क्षेत्र के डाड़ी कला गांव निवासी संजय यादव अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में फूलपुर जा रहे थे। वीर अब्दुल हमीद सेतु से पहले बकसुपुर चौराहे के पास यह हादसा हुआ।टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी को हल्की चोटें आईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दुर्घटनास्थल से मृतक की ससुराल महज एक किलोमीटर की दूरी पर थी।मृतक संजय यादव, डाड़ी कला निवासी झब्बू यादव के तीन पुत्रों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। पुलिस फिलहाल फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top