• Home
  • State News
  • खालाबाजार में रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र में संकल्प कराने के साथ परिजनों को दिया उपहार
Image

खालाबाजार में रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र में संकल्प कराने के साथ परिजनों को दिया उपहार

लखनऊ वार्ता – न्यूज/लखनऊ। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टरों ने एक निर्धन कन्या विवाह के लिए गृहस्थी की वस्तुएं दान कीं। खास बात यह है कि रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र पर एलोपैथिक, होम्योपैथी और आयुर्वेद पद्ति पर उपचार की व्यवस्था मौजूद है। सोमवार को कन्या का विवाह खालाबाजार स्थित स्व. श्री बेनी राम बाबू राम स्मृति भवन में सम्पन्न होना है।
जलालपुर कुटी में अपनी बुआ गुड़िया के साथ रहने वाली दीपाली वर्मा का विवाह मोहिनपुरवा निवासी साहिल राजपूत के साथ परिणय सूत्र बंधन में बंधेंगी। रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र समिति के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि कन्या दीपाली के जन्म के कुछ साल बाद ही माता और पिता का साया छूट गया। वह अपनी बुआ जो कि परचून की गुमटी दुकान चलाकर अपनी एक और दीपाली का पालन पोषण किया। दूसरी तरफ वरपक्ष में साहिल राजपूत जब दो वर्ष का था, तो उसके सिर से पिता का साया छूट गया। मां ने भी उसका पालन पोषण किया। साहिल ने पढ़ाई के साथ ही होजरी के कारखाने में काम के अलावा पार्ट टाइम कैटरिंग में भी काम करता है।
आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला समिति सुहासिनी, केन्द्र के चिकित्सकों, स्टाफ आदि सभी ने मिलकर कन्या विवाह के लिए ज्यादातर गृहस्थी का सामान देने का संकल्प लिया। आज परिजनों को संकल्प रूप से वस्तुएं दी गयीं हैं। इसके साथ ही विवाह स्थल और खानपान के व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की ओर से शिक्षा, चिकित्सा सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य किये जा रहे हैं। सोमवार को विवाह कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं समाजसेवी भी भाग लेंगे। विवाह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और शाम को कन्या की विदाई होनी है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top