• Home
  • State News
  • खादी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राकेश सचान
Image

खादी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राकेश सचान

लखनऊ:  खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ द्वारा होली के शुभ अवसर पर 20 से 26 फरवरी 2026 तक खादी भवन, डालीबाग परिसर में 07 दिवसीय लघु खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन विभागीय मंत्री राकेश सचान द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ तथा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर किया गया।

मंत्री राकेश सचान ने अपने संबोधन में कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों में खादी प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें लगभग 1953 स्टॉलों के माध्यम से 3949.49 लाख रुपये की बिक्री हुई। इसके अतिरिक्त खादी महोत्सव-2025 में 160 से अधिक इकाइयों द्वारा 3.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष से 42 प्रतिशत अधिक रही।

उन्होंने कहा कि खादी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना ही विभाग का उद्देश्य है। आधुनिक तकनीकों के साथ खादी उत्पादों को नई पहचान दी जा रही है, जिससे युवाओं में इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। मंत्री ने आमजन से अपील की कि वे प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खादी उत्पादों की खरीदारी करें, जिससे स्थानीय उद्यमियों का उत्साहवर्धन हो।

प्रदर्शनी में 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न जनपदों एवं स्थानीय इकाइयों के उद्यमियों द्वारा खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में हर्बल गुलाल, पापड़, नमकीन, शहद, आंवला उत्पाद, चादर, गमछे, तौलिये, कुर्ता-पायजामा, रेशमी एवं सिल्क साड़ियां तथा हस्तशिल्प आधारित वस्त्र उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के अंत में संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खादी बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से कम पूंजी निवेश में अधिक रोजगार सृजन का प्रयास किया जा रहा है, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग अनिल सागर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर, वित्तीय सलाहकार मानवेन्द्र सिंह तथा योजनाधिकारी विनोद श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान समारोह चयन समिति का गठन

LV-News अयोध्या।  समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन द्वारा स्थापित शिक्षक दिवस…

राम मंदिर ट्रस्ट में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

LV-News अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सभी वर्गों, विशेषकर वनवासी समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की…

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की युवाओं और उनके अभिभावकों की मुहिम में, हम सब पूरी तरह से आपके साथ हैं।

NIT-News भाजपा सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को अपनी संकीर्ण राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश न करे। इस दुर्भावनापूर्ण…

बीबीडी यूनिवर्सिटी ने जस्टिस डी. पी. गुप्ता की 100वीं जयंती मनाई, कानूनी शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन का किया सम्मान

LV-NEWS लखनऊ, : बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी ने शनिवार को राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top