• Home
  • State News
  • कोल्ड स्टोरेजों को चुस्त दुरुस्त रखने की मांग
Image

कोल्ड स्टोरेजों को चुस्त दुरुस्त रखने की मांग

अखिलेश प्रताप सिंह  अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उद्यान अधिकारी अयोध्या को पत्र सौंप कर जनपद के सभी कोल्ड स्टोरेजों को ठीक-ठाक रखने की मांग किया गया है।  ज्ञातब्य है कि जनपद प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की फिटनेस गलत होने के कारण अमोनिया गैस टैंक फटने से ध्वस्त हुई दीवाल के कारण काफी जनधन की हानि हुई है। प्रयागराज की घटना की पुनरावृत्ति जनपद अयोध्या में ना हो। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन ने जिला उद्यान अधिकारी को पत्र देकर सचेत करते हुए सभी कोल्ड स्टोरेजों को चुस्त दुरुस्त रखने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने मांग किया है कि प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज को फिटनेस देने वाले अभियंता /अधिकारियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतकों के आश्रितों को कम से कम 25 लाख रुपए और घायलों को 10 लाख रुपए देने की मांग की है।  युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा ने जिला उद्यान अधिकारी को सचेत करते हुए चेतावनी दी है कि यदि अयोध्या में प्रयागराज की घटना होती है तो उद्यान विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।  प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा, मंडल सचिव भोला सिंह टाइगर, जिला सचिव कामता प्रसाद वर्मा, जिला महासचिव युवा मोर्चा विवेक पटेल, भूपेंद्र दुबे एडवोकेट मौजूद रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top