• Home
  • Breaking News
  • कैबिनेट में कैशलेश सुविधा प्रस्ताव की मंजूरी पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने सीएम योगी का जताया आभार
Image

कैबिनेट में कैशलेश सुविधा प्रस्ताव की मंजूरी पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने सीएम योगी का जताया आभार



अयोध्या। बहुप्रतीक्षित कैशलेश सुविधा के प्रस्ताव को कैबिनेट से मिली मंजूरी से बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत,शिक्षक ,शिक्षामित्र ,अनुदेशक ,रसोइया सभी को प्रदान करने के अत्यंत ही जनकल्याणकारी कार्य करने हेतु संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। जिलाध्यक्ष  अवधेश यादव ने आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि शिक्षक के साथ शिक्षामित्र रसोइया अनुदेशक को शामिल करना वास्तव में सराहनीय कदम है। बड़ी बीमारियों की स्थिति में ऐसे कर्मचारी बड़े असहाय स्थित में हो जाते थे। अब इनको गंभीर की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान हो पाएगी। जिला मंत्री अशोक वर्मा ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए यह वास्तव में बहुत बड़ी संजीवनी है बस इसको लागू करने की औपचारिकताएं शीघ्र और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो जाएं। जिला कोषाध्यक्ष फूल चंद्र सरोज ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ मनुजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष शशि यादव एवं डॉ मुकेश आनंद,डॉ मानसी द्विवेदी जिला संयुक्त मंत्री अजय वर्मा,, जिला संगठन मंत्री प्रदीप मौर्य,जिला उपमंत्री नंदकुमार ,ब्लॉक अध्यक्ष हैरिंग्टनगंज गंज रंजीत यादव,ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली अशोक यादव ,प्रतीक वर्मा,ब्लॉक संयोजक सोहावल उमाशंकर ,सूरजप्रकाश, राममूर्ति राय,विजय यादव,शाहबुद्दीन ,शमशाद ज़किया, राजकुमार वर्मा,सुनील मौर्य,राम सुरेश ,मानवेंद्र वर्मा,इंद्रभान वर्मा,अशोक रावत,शिवनाथ, अनिल कुमार ,दुर्गेश यादव,राधेश्याम रावत,योगेश यादव,राम नगीना यादव,राम अंजोर यादव, रीता चौहान,प्रेमलता यादव,सीमा विश्वकर्मा,मंजू वर्मा,अतिया समीम ,शांति वर्मा,किरण वर्मा,सीमा वर्मा,अर्चना , ममता वर्मा,ज्योतिमा पांडेय ,राम जन्म ,राम सहाय,राम प्रकाश,प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष मवई, राकेश वर्मा,अमूल्य यादव,चौथी राम वर्मा,तिलक राम यादव  आदि ने इस अत्यंत कल्याणकारी और सराहनीय कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी और शिक्षक हितों के लिए सतत संघर्ष कर रहे एआईपीटीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय का हार्दिक आभार प्रदर्शित किया।

Releated Posts

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दयाल बाग में श्रद्धांजलि सभा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

NAYER AZAM लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दयाल बाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के…

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top