• Home
  • Entertainment
  • केबीसी पर जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा… ‘सोचना पड़ेगा’ – कौन करोड़पति सीजन 18, 10 अगस्त 2026 को रिलीज होगा
Image

केबीसी पर जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा… ‘सोचना पड़ेगा’ – कौन करोड़पति सीजन 18, 10 अगस्त 2026 को रिलीज होगा

मुंबई,- सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) और अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नए सीज़न का थीम ‘सोचना पड़ेगा’ लॉन्च किया। ‘सोचना पड़ेगा’ इस बात को सामने लाता है कि ज्ञान का सही उपयोग ही असली बढ़त देता है। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीज़न 18 का प्रीमियर सोमवार, 10 अगस्त को रात 9:00 बजे होगा, जो केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद शो सोमवार से शुक्रवार टेलीकास्ट होगा।यह विचार एक सरल लेकिन गहरी समझ पर आधारित है आज के समय में जब ज्ञान सबके लिए आसानी से उपलब्ध हो गया है, असली प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त उन्हीं के पास होती है जो उसे समझ सकते हैं, जोड़ सकते हैं और लागू कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया गया ‘सोचना पड़ेगा’ ब्रांड फिल्मों के ज़रिए जीवंत होता है – जो आज की दुनिया में लागू ज्ञान के महत्व को मज़बूती से सामने लाता है। रोज़मर्रा की स्थितियों पर आधारित ये फिल्में दिखाती हैं कि जानकारी अब तुरंत उपलब्ध है और टेक्नॉलॉजी ने सीखने का तरीका बदल दिया है, लेकिन असली मायने रखता है सोचने की क्षमता, जानकारी का विश्लेषण और बदलते समय के साथ खुद को ढालना। क्योंकि इस बार KBC पर जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा सोचना पड़ेगा’।प्रोमो 1 – बिग बी कहते हैं, “आज-कल जवाब जो है वो हर जगह मिलने लग गया है, आपकी जेब मैं भी। नहीं समझे? अरे भाईसाहब आपके फोन पर। इसलिए इस बार केबीसी में हमने कुछ बदलने का प्रयास किया है, जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब के लिए आपको सोचना पड़ेगा। जी हां, सोचना पड़ेगा”प्रोमो 2 – अमिताभ बच्चन अपने सिग्नेचर बैरिटोन में कहते हैं, “भूगोल, इतिहास और विज्ञान इन सबका ज्ञान इस बार केबीसी में काफी नहीं होगा। क्योंकि, अब खेल जो है वो बदल गया है। केवल उत्तर याद रखने से काम नहीं चलने वाला… ‘सोचना पड़ेगा,’… जी हां” प्रोमो 3 – अमिताभ बच्चन कहते हैं, “देखिए आज AI ने दुनिया को बदल दिया है, और यह बदलाव जो हैना रुकने वाला नहीं है। जो कल तक नमुमकिन लगता था, वो आज पल भर में मुमकिन हो जाता है। और, यह इस बदलती हुई दुनिया में हम सबको भी बदलना पड़ेगा। इसलिए, केबीसी में भी हमने कुछ बदलने का प्रयास किया है, अब उत्तर देने से पहले आपको. हां.’सोचना पड़ेगा”’कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 18 की शुरुआत 10 अगस्त 2026 से होगी। यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा।

Releated Posts

‘बेवजह खर्च नहीं, फिल्म बेहतर बननी चाहिए’- अल्लू अर्जुन के डाउन टू अर्थ अंदाज ने जीता दिल!

LV-News मुम्बई, एक तरफ जहां सुपरस्टार्स की जिंदगी को अक्सर लग्जरी और आलीशान लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है,…

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top